राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में छह सौ आठ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अब इन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग नेअपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पीएससी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर सूची डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि चेक कर सकते हैं।