राज्य

राज्य स्थापना दिवस पर जामताड़ा में रन फॉर स्वच्छ एवं विकसित झारखंड कार्यक्रम का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्य स्थापना दिवस पर जामताड़ा में रन फॉर स्वच्छ एवं विकसित झारखंड कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर जामताड़ा में रन फॉर स्वच्छ एवं विकसित झारखंड कार्यक्रम का आयोजन, उपायुक्त आलोक कुमार दुबे समेत कई अधिकारियों और आमजनों ने लिया भाग, 15 दिनों तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान।

Short Headline: राज्य स्थापना दिवस पर जामताड़ा में रन फॉर स्वच्छ एवं विकसित झारखंड कार्यक्रम का आयोजन

15 नवंबर, जामताड़ा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जामताड़ा में रन फॉर स्वच्छ एवं विकसित झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार दुबे ने जामताड़ा परिसर से घोषबांध तालाब तक आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दौड़ में उपायुक्त सहित जिले के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके बाद सभी अधिकारी घोषबांध तालाब स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पहुंचे, जहां श्रमदान कर साफ-सफाई किया। इस दौरान आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित भी किया गया। स्वच्छता अभियान के बाद उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त आलोक कुमार दुबे ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ एवं विकसित झारखंड की थीम के तहत अगले 15 दिनों तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बाइट- आलोक कुमार दुबे, उपायुक्त, जामताड़ा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जामताड़ा में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर "रन फॉर स्वच्छ एवं विकसित झारखंड" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त आलोक कुमार दुबे सहित कई अधिकारी और आमजन भाग लिए। यह कार्यक्रम 15 दिनों तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का लक्ष्य रखता है। यह पहल राज्य के विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे जनता में स्वच्छता के महत्व की समझ बढ़ेगी, कचरा प्रबंधन सुधरेगा और स्वास्थ्य व पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।