खेल

राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ

बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने आज बिलासपुर में छब्बीसवीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर और कैडेट जूडो चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जूडो साहस, आत्मसंयम और अनुशासन विकसित करने का माध्यम है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सोलह जिलों के दो सौ चालीस खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को मेहनत करने और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

समारोह में राज्यपाल श्री डेका ने जूडो में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले हेमवती नाग, अभिषेक जायसवाल, कुमारी शारदा गोस्वामी और योगिता मंडावी को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास निरंतर जारी रखने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।