विदेश

राज्यपाल से जैन महासभा के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, सम्मेद शिखर की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करने की मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्यपाल से जैन महासभा के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, सम्मेद शिखर की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करने की मांग

राज्यपाल से जैन महासभा के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, सम्मेद शिखर की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करने की मांग, शिष्टमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा- 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों ने इस पर्वतराज पर प्राप्त किया मोक्ष।

Short Headline: राज्यपाल से जैन महासभा के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, सम्मेद शिखर की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करने की मांग

02 नवंबर, रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के शिष्टमंडल ने रांची स्थित लोक भवन में भेंट की। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह जिले में स्थित जैन धर्म के पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक पवित्रता, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के संबंध में ज्ञापन समर्पित किया।

ज्ञापन में शिष्टमंडल ने उल्लेख किया है कि श्री सम्मेद शिखर जी जैन धर्म का सर्वोच्च तीर्थ है और मान्यता है कि 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों सहित अनेक सिद्धात्माओं ने इसी पावन पर्वतराज पर मोक्ष प्राप्त किया। यह तीर्थ करोड़ों जैन श्रद्धालुओं की आस्था एवं आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

ज्ञापन के माध्यम से महासभा ने तीर्थराज की धार्मिक गरिमा एवं प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने, पर्वतराज एवं तीर्थ क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने तथा प्रवेश मार्गों पर जाँच एवं निगरानी सुनिश्चित करने हेतु पहल करने का आग्रह किया। साथ ही, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने तथा स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता एवं आवागमन की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग की।

शिष्टमंडल ने राज्यपाल से इस संवेदनशील विषय पर राज्य सरकार एवं संबंधित प्रशासन को आवश्यक निर्देश प्रदान करने हेतु आग्रह किया, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु निर्भीक होकर पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ तीर्थराज की वंदना कर सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।