राज्य

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 22 से 24 अक्तूबर तक रहेंगे चम्बा प्रवास पर रहेंगे: मुकेश रेपसवाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 22 से 24 अक्तूबर तक रहेंगे चम्बा प्रवास पर रहेंगे: मुकेश रेपसवाल

अक्तूबर 22, चंबा (हिमाचल प्रदेश): राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 23 एवं 24 अक्तूबर को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राज्यपाल 22 अक्तूबर को सायं 7:30 बजे डलहौज़ी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौज़ी में रहेगा।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल 23 अक्तूबर को प्रातः 11:30 बजे डलहौजी हिलटॉप स्कूल में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 2:00 बजे डलहौजी से खज्जियार होते हुए अपराहन 4:00 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 24 अक्तूबर को दोपहर 12:00 बजे चंबा चौगान में आयोजित हिमाचल एक्सपो 2026 की मेगा प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल दोपहर बाद चंबा से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।