भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण पर दिया जोर प्रधानमंत्री मोदी ने त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’, एकता और अंगदान का संदेश दिया

भोपाल, अक्टूबर 25: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भोपाल के नेहरू नगर स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने विजयादशमी, दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने अंगदान के महत्व का उल्लेख करते हुए इसे जरूरतमंदों को नया जीवन देने का माध्यम बताया।

--

मंगूभाई पटेल राज्यपाल मप्र बाइट डॉ. के. रविचंद्रन, डायरेक्टर आईआईएफएम भोपाल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।