राज्यपाल मंगुभाई पटेल की प्रदेशवासियों से अपील, वंचितों के साथ खुशियां बांटकर मनाएं दीपावली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली को सेवा, सहयोग और सद्भावना के साथ मनाने का संदेश दिया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश और खुशियों का पर्व है।
जिस तरह हम अपने घरों में दीप जलाकर अंधकार दूर करते हैं, उसी तरह हमें समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दीपावली वंचित और जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटें और उन्हें भी त्योहार का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को वस्त्र, मिठाई, शिक्षा सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अपनापन और सहयोग का अनुभव हो। सहायता करते समय व्यक्ति की गरिमा, सम्मान, गोपनीयता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। जरूरतमंदों की मदद प्रेम और संवेदनशीलता के साथ की जानी चाहिए।
राज्यपाल ने इस पुनीत कार्य में परिवार के सदस्यों, बच्चों और युवाओं को भी शामिल करने का आग्रह किया। इससे नई पीढ़ी में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।इसके साथ ही राज्यपाल ने नागरिकों से पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने, पटाखों से बचने और 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कारोबारियों और उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया।
------ 5 लोअर हेडर
जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने की अपील
वस्त्र, मिठाई और शिक्षा सामग्री देकर बांटें दीपावली की खुशियां
मदद के दौरान जरूरतमंदों की गरिमा और सम्मान का रखें ध्यान
बच्चों और युवाओं में सेवा-सहयोग के संस्कार विकसित करने पर जोर
पटाखों से बचें, पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाएं और स्थानीय उत्पाद अपनाएं
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा दीपावली पर प्रदेशवासियों को अपील करना एक सामाजिक संदेश है, जिसमें उन्होंने वंचितों के साथ खुशियाँ बाँटकर त्योहार मनाने का आग्रह किया है। यह विषय समाज में समानता और समावेशिता को बढ़ावा देता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्यपाल के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही यह दिखाती है कि सरकार वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील है। इस संदेश से आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, लोग एकजुट होकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित होंगे, और समाज में सहानु