राज्य

राज्यपाल ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्यपाल ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण

08 अक्तूबर 2026, देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून के लोक भवन में क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए ‘टी.बी. सील’ का अनावरण किया। टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड हर वर्ष अक्टूबर में ‘टी.बी. सील’ जारी करती है। पांच रुपये की इस सील की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग क्षय रोग के प्रति जागरूकता और अन्य जनहितकारी गतिविधियों में किया जाता है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग या किसी एक संस्था के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को क्षय रोग के लक्षण, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

संलग्न- फोटो

कैप्शन- क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए ‘टी.बी. सील’ का अनावरण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।