राज्य

राज्यपाल ने किया ‘उत्तराखण्ड डीप-टेक 2030’ कार्यक्रम का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्यपाल ने किया ‘उत्तराखण्ड डीप-टेक 2030’ कार्यक्रम का शुभारंभ

10 अक्तूबर 2026, देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में आयोजित ‘उत्तराखण्ड डीप-टेक 2030: पहाड़ के लिए तकनीक का निर्माण’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य को आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक (उन्नत तकनीकों) का उपयोग कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों से जुड़ी चुनौतियों, जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और आजीविका के समाधान विकसित करना है। साथ ही, तकनीक को आम नागरिकों के लिए उपयोगी और सुलभ बनाते हुए युवाओं में नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य के विकास में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक लाभ तभी है, जब वह आम लोगों के जीवन को आसान बनाए और पहाड़ की जरूरतों के अनुरूप समस्याओं का समाधान करे।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, रक्षा विशेषज्ञों, उद्यमियों, कलाकारों और तकनीक से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा, रक्षा, उद्यमिता तथा पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई।

संलग्न- फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।