राजनीति

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

04 अक्टूबर, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखंड से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को पार्टी का उम्मीदवार नामित किया गया है।रुक्मिणी मल्लिक अभिनेत्री और राजनेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस (TMC) से की थी और वे TMC के टिकट पर राज्यसभा सांसद भी चुनी गई थीं।

बाद में TMC और सांसद पद से इस्तीफा देकर वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। (Attachment: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।