राज्यस्तरीय साइक्लोथॉन का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जयपुर में राज्यस्तरीय ‘साइक्लोथॉन फॉर ऑल’ का आयोजन किया गया। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साइकिलिंग को स्वस्थ जीवनशैली के साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया।
जयपुर, 1 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त राजस्थान के संकल्प के साथ आज जयपुर में राज्यस्तरीय साइक्लोथॉन ‘फॉर ऑल’ का आयोजन किया गया। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस साइक्लोथॉन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना और दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना जहां शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, वहीं कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी जीवनशैली संबंधी आदतों में बदलाव कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर न केवल खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण भी तैयार किया जा सकता है।
वी. श्रीनिवास – मुख्य सचिव।
शैलजा देवल – शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
प्रो. जी.सी. जैन।