राजनीति

5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा:चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA जीती थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा:चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA जीती थी

इसी साल अप्रैल में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान BJP को अपने केंद्रीय मुख्यालय में करीब 1,472.8 करोड़ रुपए मिले। चुनाव आयोग के मुताबिक, यह रकम कांग्रेस की केंद्रीय और राज्य इकाइयों से मिली 207.17 करोड़ रुपए की नेट रिसीट से 7 गुना से ज्यादा है। इन चुनावों में असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं।

4 मई को आए रिजल्ट में असम, बंगाल और पुडुचेरी में NDA की जीत हुई थी। वहीं, केरलम में INDIA और तमिलनाडु में TVK और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। BJP का बैलेंस 904.6 करोड़ रुपए बढ़ा BJP के केरलम और पश्चिम बंगाल चुनावों के खर्च के बयान अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। इसलिए पार्टी की कुल रिसीट इससे ज्यादा होने की संभावना है।

इन दोनों राज्यों के पूरे आंकड़े कब सार्वजनिक होंगे, यह अभी पता नहीं है। चुनावी अवधि के दौरान BJP के केंद्रीय मुख्यालय का बैलेंस भी काफी बढ़ा। 15 मार्च को यह 6,722.6 करोड़ रुपए था, जो 6 मई को बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपए हो गया। यानी इस दौरान 904.6 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। वहीं, कांग्रेस केंद्रीय मुख्यालय और 5 राज्य इकाइयों के पास चुनावी अवधि की शुरुआत में करीब 169.06 करोड़ रुपए थे।

इसमें 22.9 करोड़ रुपए नकद और 146.1 करोड़ रुपए बैंक खातों में थे। 6 मई तक कांग्रेस के पास करीब 103.2 करोड़ रुपए बचे। यानी चुनावी उसके फंड में 65.86 करोड़ रुपए की कमी आई। BJP ने असम में सबसे ज्यादा खर्च किया BJP ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में करीब 159.7 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें करीब 130.4 करोड़ रुपए सामान्य पार्टी प्रचार पर और बाकी रकम उम्मीदवारों व इससे जुड़े खर्च पर लगे।

असम में BJP ने सबसे ज्यादा 96.27 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 76.73 करोड़ रुपए सामान्य पार्टी प्रचार और 19.54 करोड़ रुपए उम्मीदवारों पर खर्च हुए। तमिलनाडु में BJP का कुल खर्च 51.56 करोड़ रुपए रहा। इसमें 44.51 करोड़ रुपए सामान्य प्रचार और 7.05 करोड़ रुपए उम्मीदवारों पर खर्च हुए। तमिलनाडु में मीडिया विज्ञापनों पर करीब 23.96 करोड़ रुपए, स्टार प्रचारकों की यात्रा पर करीब 10.04 करोड़ रुपए और प्रचार सामग्री पर करीब 5.85 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

पुडुचेरी में BJP ने 11.90 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 9.19 करोड़ रुपए सामान्य प्रचार और 2.71 करोड़ रुपए उम्मीदवारों पर खर्च हुए। कांग्रेस ने प्रचार पर 143

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को कांग्रेस से 7 गुना अधिक राशि मिली। यह विषय चुनाव वित्तपोषण और पार्टी की वित्तीय ताकत पर प्रकाश डालता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनाव आयोग की पारदर्शिता और राजनैतिक धन के स्रोतों की स्पष्टता को दर्शाता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोगों को यह समझ में आए कि किस पार्टी को अधिक आर्थिक समर्थन मिल रहा है, जिससे चुनावी निर्णय लेने में उन्हें सूचित विकल्प चुनने में मदद मिल सकती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।