भोपाल

7 राज्यों में घना कोहरा, राजस्थान में पारा 5°C पहुंचा:जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
7 राज्यों में घना कोहरा, राजस्थान में पारा 5°C पहुंचा:जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा और ठंडी हवाएं परेशानी बढ़ा रही हैं। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है।

आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान 27 और 28 नवंबर का अनुमान मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में सर्दियों में बाहर निकतले समय क्या सावधानी रखें… अब प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा बुधवार को लगातार 11वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही।

24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1.

राजस्थान: शीतलहर से पारा 2 डिग्री तक गिरा, बाड़मेर सबसे गर्म, फतेहपुर सबसे ठंडा राजस्थान में उत्तरी हवाओं के तेज होने से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर में सुबह-शाम हल्की शीतलहर का असर रहा। बाड़मेर में दिन का तापमान 31°C से ऊपर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2.

एमपी: बारिश थमते ही लौटी ठंड, शाजापुर में पारा 8.4 डिग्री; भोपाल, इंदौर में बढ़ी सर्दी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर से आ रही हवाओं के कारण शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी सर्दी का असर बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें.. 3.

उत्तर प्रदेश: हरदोई में पारा 9.5°C; अगले हफ्ते 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5°C और मुजफ्फरनगर में 9.8°C रहा। लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल और बिजनौर समेत 15 शहरों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में तापमान 3 से 5°C तक गिर

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।