रक्षा बजट बढ़कर 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ: राजनाथ सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 03, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्थान के जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और नई सैन्य तकनीकों समेत राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में उभरती सुरक्षा चुनौतियों, युद्ध के बदलते स्वरूप और तकनीकी प्रगति को ध्यान में रखते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सशस्त्र बलों को तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
रक्षा मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश का कुल रक्षा बजट बढ़कर 7 लाख 85 हजार करोड़ रुपये हो गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में रक्षा बलों के आधुनिकीकरण और पूंजीगत खरीद के लिए 2 लाख 19 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार रक्षा बलों की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ भारतीय उद्योगों और घरेलू विनिर्माण को भी बढ़ावा दे रही है।