रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 09, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर राजधानी कोलंबो पहुंच गए हैं। कोलंबो के बंदरानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका के रक्षा उप मंत्री मेजर जनरल अरुण जयसेकरा (सेवानिवृत्त) और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने उनका स्वागत किया।
श्रीलंका की ओर से रक्षा मंत्री का गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यह स्वागत दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
राजनाथ सिंह की यात्रा का मुख्य उद्देश्यभारत-श्रीलंका रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। इस दौरान वह श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई साझा मुद्दों पर बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा है कि वह श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उपयोगी और सार्थक चर्चा के लिए उत्सुक हैं।
इस दौरान राजनाथ सिंह भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत की‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और MAHASAGAR विजन के तहत दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाती है। हाल के वर्षों में भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
कोलंबो में होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।