रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने जामडीह रेलवे ओवब्रिज वन-वे का किया शुभारंभ, पश्चिम बंगाल से बढ़ी कनेक्टिविटी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सरायकेला-खरसावां में जामडीह रेलवे ओवरब्रिज से शुरू हुआ वन-वे, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया शुभारंभ, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी, स्थानीय लोगों को जाम से मिलेगी राहत।
Short Headline: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने जामडीह रेलवे ओवब्रिज वन-वे का किया शुभारंभ, पश्चिम बंगाल से बढ़ी कनेक्टिविटी
रेलवे ओवरब्रिज ओपेन, सरायकेला-खरसावां, अनूप
एंकर सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने विधायक सविता महतो की मौजूदगी में फीता काटकर और नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया। ओवरब्रिज का एक हिस्सा चालू होने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. सरायकेला-खरसावां के नीमडीह प्रखंड स्थित जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा चालू होने से क्षेत्रवासियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। पितकी रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहन चालकों को अक्सर लंबे जाम का सामना करना पड़ता था। अब ओवरब्रिज का एक हिस्सा वन-वे यातायात के लिए खुलने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। करीब दो महीने पहले स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद संजय सेठ ने एनएचएआई के अधिकारियों को ओवरब्रिज का एक हिस्सा जल्द चालू कराने का निर्देश दिया था।
बाइट- संजय सेठ, रक्षा राज्यमंत्री
वीओ 02. ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान विधायक सविता महतो ने भी इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। उन्होंने कहा कि वन-वे चालू होने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे लोगों में इसे लेकर खुशी देखी गई।
बाइट- सविता महतो, विधायक, ईचागढ़
अंतिम वीओ जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा चालू होने से क्षेत्र में आवागमन को नई सुविधा मिली है। अब लोगों को उम्मीद है कि पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
सरायकेला-खरसावां से अनूप मिश्रा की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जामडीह रेलवे ओवरब्रिज के माध्यम से झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच एक वन-वे कनेक्शन स्थापित किया गया है, जिसे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुभारंभ किया। यह परियोजना क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ करती है, जिससे दोनों राज्यों के बीच माल और यात्री यातायात में आसानी होगी। इस ओवरब्रिज के खुलने से स्थानीय लोगों को रोज़मर्रा की जाम से राहत मिलेगी, और व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। इसके अलावा, यह कनेक्शन क्षेत्रीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा, रोजगार के अवसर पैदा करेगा और समग्र क्षेत्रीय