राज्य

रक्षाबंधन पर इटावा सफारी में उमड़ी भीड़, 1050 पर्यटकों ने किया भ्रमण; बीमार शेरनी राधिका की हालत नाजुक

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
रक्षाबंधन पर इटावा सफारी में उमड़ी भीड़, 1050 पर्यटकों ने किया भ्रमण; बीमार शेरनी राधिका की हालत नाजुक

इटावा सफारी पार्क क्षेत्र की जैव विविधता और यहाँ के सफारियों में मौजूद वन्य जीवों के दीदार के लिए प्रकृति प्रेमियों एवं वन्य जीव प्रेमियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर इटावा एवं आसपास के जिलों में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए लोगों में सफारी भ्रमण के लिए खास उत्साह देखा गया।

1050 से अधिक लोगों ने सफारी पार्क का भ्रमण किया, जिसमें 800 से अधिक वयस्क थे और केवल एक ही दिन में सफारी को लगभग 2.5 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सफारी प्रशासन द्वारा किए जा रहे वृहद प्रचार-प्रसार से अब अधिक से अधिक लोग इटावा सफारी पार्क के बारे में जानने लगे हैं।

सफारी पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सफारी प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त विगत डेढ़ माह से बीमार चल रही शेरनी राधिका की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वन्य जीव चिकित्सकों एवं कीपरों द्वारा उसकी निरंतर देखभाल की जा रही है।

A
AIR Lucknow

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।