रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महंगाई और E20 इथेनॉल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भानपुर ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
भोपाल। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भानपुर ब्लॉक में महंगाई और E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भानपुर उप ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खेस ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और E20 इथेनॉल पेट्रोल को लेकर विरोध जताते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्योहार के समय बढ़ती महंगाई से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
इस अवसर पर गोविंदपुरा के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू झुमरवाला, किशन बाटी, लालजी पाल, जिला महासचिव सोनू लोधी, नरेश जादौन, रवि अहिरवार, सुधांशु शाक्य, कमल प्रजापति, हर्ष प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और E20 इथेनॉल से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी जनता की आवाज उठाती रहेगी।