अपराध

राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बनने से देशवासियों में देखने को मिल रहा अलग उत्साह: बिंदल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बनने से देशवासियों में देखने को मिल रहा अलग उत्साह: बिंदल

अक्तूबर 21, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद सुरेश कश्यप, स्थानीय काँगेस विधायक अजय सोलंकी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.

राजीव बिंदल ने विशेष रूप से शिरकत की। पुतला दहन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। सांसद सुरेश कश्यप ने विजयदशमी के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आज के दिन रावण का वध किया था और आज का दिन दशहरे के रूप में भी मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि दशहरे के अवसर पर लोगों को अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का भी संकल्प लेना चाहिए। विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे अंदर जो रावण रूपी बुराइयां है, उन पर विजय पाने का भी संकल्प लेना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा बना रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है, जिससे देशवासियों में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉ. राजीव बिंदल ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को देशवासियों के लिए गौरव और उत्साह का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बाईट: सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद बाईट: अजय सोलंकी, विधायक नाहन

बाईट: डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राम जन्मभूमि पर श्रीराम के मंदिर के निर्माण से देशवासियों में नया उत्साह देखा जा रहा है। यह विषय धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि मंदिर निर्माण से धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय पहचान की भावना जागृत होती है। यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय राजनीति और राष्ट्रीय धार्मिक संवाद पर प्रभाव डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक एकता और आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।