मनोरंजन

‘राम से ज्यादा कृष्ण लगते हैं’, 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर रामानंद सागर के पोते ने फिर उठाए सवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘राम से ज्यादा कृष्ण लगते हैं’, 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर रामानंद सागर के पोते ने फिर उठाए सवाल

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे.

जहां इस रोल के लिए रणबीर कपूर का चुना जाना कुछ लोगों को पसंद आया है तो कुछ ने इस फ़ैसले की आलोचना भी की.

वहीं इस मच अवेटेड फिल्म के रिलीज़ होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं, लेकिन एक्टर के कास्टिंग को लेकर बहस अब भी जारी है.

वहीं मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने एक बार फिर भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल खड़े किए हैं.

रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर जाहिर की चिंता

रामानंद सागर ने 1987 की मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरीज 'रामायण' बनाई थी जो आज भी लोगों को बेहद पसंद है.

वहीं 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में रामानंद सगार के पोते शिव सागर ने रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह एक्टर भगवान राम के बजाय भगवान कृष्ण के रोल के लिए ज़्यादा सही रहते.

उन्होंने कहा,"मेरे लिए, भगवान राम 'मर्यादा पुरुषोत्तम' का प्रतीक हैं, यानी गुण, गरिमा, संयम और आदर्श आचरण की मिसाल. भगवान राम के बारे में मेरी समझ भगवान कृष्ण से काफी अलग है.

कृष्ण चंचल, शरारती और लीलाओं से भरे हैं, जबकि राम में एक तरह की गंभीरता, अनुशासन और शांति है."

ये भी पढ़ें:-'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, इस फ्राइडे OTT पर नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

रणबीर कपूर राम से ज्यादा कृष्ण लगते हैं

शिव सागर ने ये भी क्लियर किया कि उनकी ये स्टेटमेंट का मतलब .

नहीं है कि वे रणबीप कपूर की एक्टिंग की काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि रणबीर में एक एक्टर के तौर पर ऐसे गुण हैं जो शायद भगवान कृष्ण जैसे किरदार के लिए बहुत अच्छे रहेंगे.

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।