देश

रामलीला मैदान में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश के निशाने पर CEC और केंद्र, बीजेपी का पलटवार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रामलीला मैदान में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश के निशाने पर CEC और केंद्र, बीजेपी का पलटवार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली हुई, जिसमें विपक्ष ने केंद्र सरकार और ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा. 1 नवंबर को संपन्न हुई इस रैली की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी.

दोपहर में खुली बस पर सवार होकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियों के नेता रामलीला मैदान पहुंचे थे.

इस रली में 20 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए, जहां विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

दिल्ली की सड़कों पर विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था तो वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही.

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रामलीला मैदान से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेंगें, उनको जेल जाना ही होगा.

राहुल गांधी ने कहा, 'मैं आपको मंच से कह रहा हूं कि हिंदुस्तान के हर नागरिक, हर युवा से कह रहा हूं ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा. ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएगा.' वो यहीं नहीं रुके.

हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए..कितनी भी बड़ी ताकतें हो, लेकिन लोकंत्रत को खत्म नहीं होने देंगे. हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे. आप अपने आप को जितना भी बड़ा समझो. जितना भी आप के पास पैसा है.

जितनी भी आपके पास पावर है. आप जो भी हो आप संविधान से बड़े नहीं हो.'

केंद्र पर बरसे राहुल-अखिलेश

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते क्योंकि ज्ञानेश कुमार के बाद अब वो उनके खिलाफ खड़े होने वाले हैं.

वहीं अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के'अंगद के पैर' वाले बयान पर भी पलटवार किया. कुछ दिन पहले ही अमित शाह ने कहा था कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है.

इस पर सपा चीफ ने कहा, 'जो लोग कह कर आए हैं कि अंगद का पैर है. वो जानते हैं जमीन ही नहीं बची तो पैर कहां रखोगे.'

अखिलेश यादव ने वाराणसी एमएलसी चुनावों में बीजेपी

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।