राज्य

रामपुर की चमरौआ विधानसभा में महिला मतदाताओं का अनुपात 16 अंक बढ़ा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रामपुर की चमरौआ विधानसभा में महिला मतदाताओं का अनुपात 16 अंक बढ़ा

रामपुर की चमरौआ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या में 16 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।महिला मतदाताओं की संख्या और बढ़ाने के लिए विकासखंड सैदनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक की गई।

बैठक में छूटी हुई पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई।बैठक में अधिकारियों ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी युवतियों, छात्राओं और शादी के बाद गांव में आई नवविवाहित महिलाओं से संपर्क करें। उनके आवेदन संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

साथ ही शादी के बाद गांव छोड़कर दूसरे स्थान पर गई महिलाओं की जानकारी भी बीएलओ को दें।बैठक में बताया गया कि 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी पहले से फार्म-6 भर सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी विजेंद्र कला ने अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।