अपराध

रामपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:मौसी के घर में रहता था, कमरे में मिली लाश; जांच जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रामपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:मौसी के घर में रहता था, कमरे में मिली लाश; जांच जारी

रामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मौसी के घर रह रहे युवक पवन का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

युवक की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। कई साल से मौसी के घर रह रहा था पवन पवन मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था और पिछले कई साल से रामपुर में अपनी सगी मौसी के घर रह रहा था। परिवार में वह तीन भाइयों में बीच का था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पवन की मां और दोनों भाई दिल्ली में रहते हैं।

बुधवार रात घटना की जानकारी मिलने के बाद पवन की मां और दोनों भाई दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हो गए। उनके पहुंचने के बाद ही परिवार की ओर से घटना के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है। मौसी ने जानकारी देने से किया इनकार पवन की मौसी ने फिलहाल घटना के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया है।

उनका कहना है कि पवन की मां और दोनों भाई रामपुर पहुंच जाएं, इसके बाद ही परिवार की ओर से इस मामले में कुछ बताया जाएगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने युवक की मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि पवन का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था।

कुछ लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर दावा किया कि युवती की शादी कहीं और हो जाने के बाद पवन परेशान था। हालांकि, इस दावे की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। इसलिए मौत की वजह को लेकर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार के रामपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। मां और भाइयों के आने का इंतजार अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था। उसकी मां और दोनों भाई दिल्ली में रहते हैं। उनके रामपुर पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

हमारे समाज में हिंसा और विवादों का सामना शांतिपूर्ण संवाद, कानूनी मार्ग और सहानुभूति से करना चाहिए। जब परिवार में मतभेद हों, तो मध्यस्थता, परामर्श और सुलह का प्रयास करें। आर्थिक या व्यक्तिगत तनाव के समय पेशेवर सहायता लें और गुस्से को संयमित रखें। पीड़ित के परिवार को हमारा सच्चा संवेदनशील समर्थन और सहानुभूति मिले, और हम सब मिलकर एक सुरक्षित, समझदार और सहनशील समाज का निर्माण करें।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।