राज्य

रामपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रामपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया  प्रशिक्षण

रामपुर में उपजिलाधिकारी टांडा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 35 चमरव्वा कुमार गौरव ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी।प्रशिक्षण में बताया गया कि ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाए।

वहीं मृतक, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज तथा संबंधित क्षेत्र से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 भरवाया जाए। मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर उन्हें सही कराने के लिए फॉर्म-8 भरवाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुमार गौरव ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रामपुर में उपजिलाधिकारी टांडा और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चमरव्वा कुमार गौरव ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के बारे में प्रशिक्षण दिया। यह अभियान ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ के तहत चल रहा है, जिसका उद्देश्य सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराना और मृतक, बहु-स्थानीय तथा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम साफ़ करना है। इस पहल से चुनावी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता बढ़ेगी और मतदाता पहचान में त्रुटियाँ घटेंगी। आम जनता को इससे सही मतदान अधिकार मिलेंगे, चुनावी धोखाधड़ी कम होगी और लोकतंत्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।