अपराध

रामसिंहपुर बम ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रामसिंहपुर बम ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा

3 नवंबर की वारदात से पहले आरोपियों ने की थी इलाके की रेकी, निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास चलाया गया सर्च ऑपरेशन

श्रीगंगानगर। 16 नवंबर रामसिंहपुर में 3 नवंबर को हुए बम ब्लास्ट मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए दोनों मुख्य आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वे वारदात से पहले भी इलाके की रेकी करने पहुंचे थे। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, दोनों आरोपी करीब 12-13 अक्टूबर को इस क्षेत्र में आए थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक और मजार के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध विस्फोटक बॉक्स बरामद किए गए। इनमें से एक बॉक्स सुरक्षित स्थिति में मिला है, जिसके लाइव होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दूसरा बॉक्स टूटा हुआ और बिखरी हुई अवस्था में मिला।

आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। साथ ही बॉम्ब डिस्पोजल टीम (BDT) और रेलवे प्रशासन को भी सूचना दी गई है, ताकि संदिग्ध विस्फोटकों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस वारदात के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इस पूरे नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हुए हैं। पुलिस को पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रामसिंहपुर में 3 नवंबर को हुए बम ब्लास्ट के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों से खुलासा कराया कि वे घटना से पहले ही क्षेत्र की रेकी कर रहे थे। यह विषय आतंकवाद की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था की कमियों पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पता चलता है कि बम विस्फोट से पहले ही सुरक्षा बलों के पास जानकारी थी, जिससे सवाल उठते हैं कि चेतावनी का पालन क्यों नहीं हुआ। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक डर, यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सरकार से कड़ी सुरक्षा नीतियों की मांग कर सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।