मनोरंजन

'रामायण' ने 15वें दिन उड़ाया गर्दा, 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ा, बनाया तीसरे गुरुवार को इतना बड़ा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' ने 15वें दिन उड़ाया गर्दा, 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ा, बनाया तीसरे गुरुवार को इतना बड़ा रिकॉर्ड

नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण पार्ट 1'ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म किया है.

रिलीज के दूसरे हफ्ते में लगातार कमाई में गिरावट दर्ज कराने के बावजूद भी इसकी हर दिन की कमाई बेहद शानदार रही है.

रिलीज के महज 15 दिनों में इस पौराणिक फिल्म ने 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये अब 900 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है?

'रामायण पार्ट 1' ने 15वें दिन कितनी की कमाई?

'रामायण पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है.

इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसे देखने लिए वर्किंग डेज में भी बड़ी संख्या में ऑडियंस सिनेमाघरों मं पहुंच रही है.

इसी के साथ रणबीप कपूर स्टारर 'रामायण' छप्परफाड़ कमाई भी कर चुकी है.

हालांकि रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण पार्ट 1' ने रिलीजे के 15वें दिन 19.35 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ इसकी भारत में 15 दिनों की कुल नेट कमाई अब 863.75 करोड़ रुपये हो गई है.

बॉक्स ऑफिस (सैकनिल्क के मुताबिक भारत में नेट कलेक्शन) पर फिल्म की वीक और डे वाइड कमाई

पहला हफ्ता: 564.60 करोड़ (8 दिन)

9वां दिन: 48.10 करोड़

10वां दिन: 72.90 करोड़

11वां दिन: 75 करोड़

12वां दिन: 32 करोड़

13वां दिन: 28.60 करोड़

14वां दिन: 23.20 करोड़

15वां दिन- 19.35 करोड़

'रामायण' बनी तीसरे गुरुवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

'रामायण' की कमाई में 15वें दिन यानी तीसरे थर्सडे बेशक मंदी दर्ज की गई लेकिन इसने फिर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

दरअसल ये 19.35 करोड़ की कमाई कर तीसरे गुरुवार सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है.

इसी के साथ इसने धुरंधर 2 (19 करोड़), स्त्री 2 (8.5 करोड़) गदर 2 (8.10 करोड़) सहित 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के तीसरे थर्सडे के कलेक्शन को मात दी है. ,

<

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रामायण पार्ट 1, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म, 15वें दिन 850 करोड़ से अधिक कमा कर 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह घटना भारतीय सिनेमा की सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति को दर्शाती है। फिल्म की सफलता दर्शाती है कि पारंपरिक कथाएँ आधुनिक दर्शकों को भी आकर्षित कर सकती हैं, जिससे भारतीय फ़िल्म उद्योग में पौराणिक कथाओं की नई दिशा खुल सकती है। आम जनता के लिए यह प्रेरणा है कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करके भी बड़े लाभ और राष्ट्रीय गर्व को ब

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।