मनोरंजन

'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट

फिल्म ''रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' से साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी ना सिर्फ हिंदी दर्शकों के बीच बल्कि दुनिया भर में छा जाने को तैयार हैं.

भगवान राम की महागाथा कहने वाली ये मूवी जल्द ही दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर भी हुआ. इस दौरान रामायण की पूरी टीम नजर आई.

यहां एक्ट्रेस ने रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा राज भी खोल दिया.

रामायण 2 पर क्या बोलीं साई पल्लवी?

रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर में साई पल्ल्वी के अलावा रणबीर कपूर, यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी शिरकत की.

इस दौरान साई से इंटरनेशनल मीडिया और दर्शकों ने भी बात की.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक्ट्रेस इंडियन कल्चर, फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स और टेक्निकल टीम आदि को लेकर भी बात करती हुई दिखाई दीं.

वहीं रामायण के दूसरे पार्ट पर अपडेट देते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है.'

दो पार्ट में बन रही है 'रामायण'

बता दें कि रामायण दो पार्ट में बन रही है.

नमित मल्होत्रा ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मूवी के दोनों पार्ट पर टोटल चार हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

फिल्म के दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो चुका है और कई हिस्से शूट भी किए जा चुके हैं. हालांकि अभी साई ने दूसरे पार्ट के लिए अपना शूट शुरू नहीं किया है.

5 नवंबर को रिलीज हो रही है 'रामायण'

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रामायण का हिस्सा सनी देओल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार भी हैं.

पहला पार्ट दिवाली के खास मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है.

कब आ सकता है दूसरा पार्ट?

पहले कहा गया था कि जहां पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर आएगा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।