व्यापार

'रामायण' के 4000 करोड़ के बजट की वसूली को लेकर प्रोड्यूसर नमित को नहीं टेंशन, बताया कैसे करेंगे कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' के 4000 करोड़ के बजट की वसूली को लेकर प्रोड्यूसर नमित को नहीं टेंशन, बताया कैसे करेंगे कमाई

'रामायण'का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस को लेकर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा सिर्फ टिकटों की बिक्री से कमाई करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, बल्कि उनके पास इस बड़े निवेश से कमाई करने के कई दूसरे तरीके भी हैं.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर क्या बोले नमित मल्होत्रा?

CNN को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर ने कहा, 'मैं इस सोच के साथ काम नहीं करता कि हमने कितना पैसा कमाया या नहीं कमाया.

अगर हम फिल्मों से पैसे नहीं कमा पाए, तो मर्चेंडाइज से कमाएंगे. अगर मर्चेंडाइज से नहीं कमा पाए, तो थीम पार्क के जरिए कमाई करेंगे. और अगर वहां से भी कमाई नहीं हुई, तो कोई दूसरा रास्ता निकालेंगे.'

'रामायण' को दो पार्ट की फिल्म से कई बड़ा बनाने की तैयारी

नमित मल्होत्रा इससे पहले भी फिल्म को लेकर अपने बड़े प्लान के बारे में बात कर चुके हैं.

हैदराबाद में फिल्म के तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट के दौरान उन्होंने बताया था कि उनका मकसद सिर्फ दो फिल्में बनाना नहीं है, बल्कि ऐसा प्रोजेक्ट तैयार करना है, जो दोनों पार्ट रिलीज होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों को इससे जोड़े रखे.

उन्होंने कहा था, 'रामायण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक दर्शन है. हम सभी बचपन से इस शब्द और इसकी कहानी से जुड़े हुए हैं.

हमारे पिता, दादा और कई पीढ़ियों से लोग इस महाकाव्य की कहानी जानते आए हैं.

जब हमने इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचा था, तब हमारा मकसद सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं था, बल्कि इससे कहीं बड़ा कुछ तैयार करना था.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर ‘रामायण’ फिल्म के 4000 करोड़ रुपये के बजट की वसूली के तरीकों पर है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा टिकट बिक्री के अलावा अन्य आय स्रोतों की योजना बना रहे हैं, जिससे निवेश पर लाभ सुनिश्चित हो सके। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि बड़े बजट वाली फिल्मों की आर्थिक रणनीति कैसे बदल रही है, और यह दिखाता है कि फ़िल्म उद्योग में जोखिम प्रबंधन के नए मॉडल उभर रहे हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि भविष्य में इसी तरह की महाकाव्य फ़िल्में अधिक निवेश के साथ बनें, जिससे रोजगार के अव

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।