मनोरंजन

'रामायण' 9वें दिन 600 करोड़ के हुई पार, बनी भारत की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के भी तोड़े रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' 9वें दिन 600 करोड़ के हुई पार, बनी भारत की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के भी तोड़े रिकॉर्ड

'रामायण' का पहला हफ्ता बहुत शानदार रहा.छप्परफाड़ कमाई के साथ इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वहीं अब उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में भी यह फिल्म धमाल मचाएगी.

हालांकि दूसरे फ्राइडे यानी 9वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने धमाकेदार कमाई की है. चलिए यहां 'रामायण'के 9वें दिन का कलेक्शन जानते हैं.

'रामायण' ने 9वें दिन कितना किया कलेक्शन?

रणबीर कपूर,साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार ध्यान खींच रही है.

इस फिल्म की शुरुआत बेशक उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई थी लेकिन फिर इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी की देखते ही देखते पहले हफ्ते में 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है.

इसी के साथ फिल्म की कमाई में 9वें दिन मंदी भी आई है लेकिन फिर भी इसने जबरदस्त कमाई की है और एक बड़ा मील का पत्थर भी बार कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

'रामायण' ने अपने पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में 564.60 करोड़ की कमाई की है.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण'ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 47.85 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 612.45 करोड़ रुपये हो गया है.

'रामायण' बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं फिल्म

'रामायण' ने रिलीज के 9 दिनों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

दरअसल 9वें दिन 612 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ये भारत की ऑल टाइम टॉप 10 फिल्मों में एंट्री कर गई है.

बता दें कि इसने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर छावा के 601 करोड़ (सैकनिल्क के मुताबिक) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है और इसी के साथ ये भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं फिल्म बन गई है.

अब इसके निशाने पर कांतारा चैप्टर 1 के 622.48 करोड़ के कलेक्शन को मात देना है.

'रामायण' बनी 'दू

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय सिनेमा की एक बड़ी उपलब्धि के बारे में है, जहाँ ‘रामायण’ ने 9वें दिन 600 करोड़ के पार कर भारत की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई। यह विषय दर्शाता है कि कैसे एक फ़िल्म अपने पहले हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है और दर्शकों की भारी रुचि को आकर्षित कर सकती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय फ़िल्म उद्योग की आर्थिक शक्ति और दर्शकों के बदलते स्वाद को दर्शाती है, साथ ही अन्य फ़िल्मों के लिए एक मानक स्थापित करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि फ़िल्म देखने का उत्साह बढ़ेगा और बाज़ार म

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।