मनोरंजन

'रामायण' के बज के बीच सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब होगा रिलीज?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' के बज के बीच सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब होगा रिलीज?

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब इसके ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान स्टारर फिल्म का ट्रेलर रणबीर कपूर की 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' की थिएट्रिकल रिलीज के साथ सामने आ सकता है.

इस समय ट्रेलर लॉन्च करने से, 'रामायण' को लेकर बने एक्साइटमेंट के बीच इस वॉर ड्रामा की ओर भी लोगों का ध्यान खींचा जा सकता है.

सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर कब होगा रिलीज?

'वैरायटी' के अनुसार, टीम मुंबई में एक भव्य प्रमोशनल इवेंट की तैयारी कर रही है.

ये प्लानिंग ऐसे समय में सामने आई है जब 'रामायण' दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रही है और लोगों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है.

अगर उम्मीद के मुताबिक यह लॉन्च होता है, तो सलमान खान के फैंस को इसी दौरान उनके आने वाले प्रोजेक्ट की एक नई झलक देखने को मिल सकती है.

खबरों के मुताबिक, 'मातृभूमि' का ट्रेलर 'रामायण' की रिलीज के एक दिन बाद लॉन्च किया जा सकता है.

हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक इस इवेंट या इसके शेड्यूल को लेकर कुछ भी ऑफिशियल कंफर्न नहीं किया है.

'बैटल ऑफ़ गलवान' से 'मातृभूमि' तक

इस प्रोजेक्ट की घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में 'बैटल ऑफ़ गलवान' नाम से की गई थी. इसका प्री-प्रोडक्शन काम 2024 में ही शुरू हो गया था.

हालांकि मार्च 2026 में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया.

बता दें कि इस फिल्म की कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई सैन्य झड़प से इंस्पायर है.

सलमान खान इसमें एक भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो कर्नल बिकुमल्ला संतोष से इंस्पायर किरदार है. यह फिल्म उस झड़प की घटनाओं और उसमें शामिल सैनिकों पर आधारित है.

'मातृभूमि' स्टार कास्ट

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं.

इनके अलावा प्रशांत तमांग भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं.

फिल्म के स्क्रीनप्ले और राइटिंग का काम शिव अरूर, चिंतन गांधी और सुरेश नायर ने मिलकर किया है.

फिल्म के शुरुआती नाम में सीधे तौर पर गलवान घाटी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।