'रामायण' पर बनेगा GTA जैसा वीडियो गेम, जटायु के साथ उड़ेंगे और रावण से लड़ेंगे बच्चे, नमित मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक बड़ा खुलासा किया है.
नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायण' की दुनिया पर आधारित GTA जैसा एक वीडियो गेम तैयार किया जा रहा है.
इस गेम के जरिए बच्चे खेल-खेल में इस महाकाव्य की कहानी को जान सकेंगे और इसका हिस्सा भी बन सकेंगे.
नमित मल्होत्रा ने किया GTA जैसे गेम का ऐलान
नमित मल्होत्रा ने दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी टीम 'रामायण' पर आधारित एक एक्शन वीडियो गेम बना रही है. इस गेम के जरिए दर्शक फिल्म की दुनिया को करीब से महसूस कर सकेंगे.
नमित चाहते हैं कि बच्चे भी गेम के जरिए रामायण की कहानी से जुड़ें और खेलते हुए इसके बारे में सीखें.
नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?
इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'GTA जैसा एक गेम भी आ रहा है, लेकिन मैं सही समय पर इसके बारे में और बताऊंगा. ये गेम रामायण पर होगा.
मैं चाहता हूं कि हर बच्चा रामायण ठीक वैसे ही खेले, जैसे वो GTA खेलते हैं. मैं चाहता हूं कि गेम खेलते हुए वो मजे भी करें और सीखें भी.'
गेम में जटायु के साथ उड़ सकेंगे बच्चे
नमित मल्होत्रा ने आगे बताया कि उनका मकसद दर्शकों को फिल्म की दुनिया से जोड़ना है.
वो चाहते हैं कि लोग फिल्म देखने के बाद भी रामायण की इस दुनिया का हिस्सा बन सकें.
उन्होंने कहा, 'मेरा प्लान था कि जब लोगों को फिल्म देखकर इस दुनिया पर भरोसा हो जाएगा और वो इसका आनंद लेने लगेंगे, तो वो जटायु के साथ उड़ सकेंगे और रावण से लड़ सकेंगे.
हम अपने गेम में यही दिखाने वाले हैं. इस गेम पर अभी काम चल रहा है. इसके बारे में मैं बाद में विस्तार से बात करूंगा.'
<p style="
📡 स्रोत: ABP Live Film