खेल

'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो गया है.

इसी बीच फिल्म 'रामायण' को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ही ला दिया है.

इसकी रिलीज के साथ ही 'जेलर 2' की कमाई पर ब्रेक लग गया है. 'रामायण' का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग करने वाली है. ऐसे में चलिए बताते हैं 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है.

दरअसस, 'रामायण' की रिलीज के बाद 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होती नजर आ रही है.

जहां ये हर दिन 3-4 करोड़ का बिजनेस कर रही थी वहीं, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज के बाद 1-1.5 करोड़ के बीच आकर सिमट गई है.

'जेलर 2' का 22वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर थर्सडे यानी कि 22वें दिन खास परफॉर्म नहीं कर पाई है.

जबकि इसका भी वर्ड ऑफ माउथ स्ट्रॉन्ग था. 'रामायण' के क्रेज के आगे ये भी पस्ती होती नजर आ रही है.

  • सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 334.35 करोड़ तो दूसरे हफ्ते 95.55 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • जबकि फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते भी अच्छा खासा बिजनेस किया.

इसने हर दिन 7 दिनों में 37.18 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • 22वें दिन फिल्म ने रात 8.30 बजे तक 1.03 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 467.08 करोड़ हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: 'रामायण' का सॉन्ग 'जोड़ी-जोड़ी' 6 बार हुआ था रिजेक्ट, कुमार विश्वास बोले- 'हर बार रोए...'

रजनीकांत के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है 'जेलर 2'

गौरतलब है कि 'जेलर 2' रजनीकांत के करियर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है.

इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला थ, जिसकी वजह से ये केवल रजनीकांत ही नहीं बल्कि तमिल की भ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।