'रामायण' देख भावुक हुए अनुपम खेर, रणबीर की तारीफ में कही दिल छूने वाली बात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की तरफ से बहुत प्यार मिल रहा है. इसी में एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म की जमकर तारीफ़ की.
एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म देखते समय उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे और स्टॉकहोम में फिल्म को मिल रही प्रशंसा से उन्हें गर्व भी महसूस हो रहा था.
अनुपम खेर बोले- 100 साल बाद बनी ऐसी फिल्म
अनुपम खेर ने अपने शेयर किए हुए वीडियो में कहा कि 'मैं अभी फिल्म 'रामायण' देखकर आया हूं और क्या कमाल की फिल्म है, ऐसा लगता है कि इस पर प्रभु श्री रामचंद्र जी का हाथ था.
मुझे लगता है कि 100 साल से भी ज्यादा समय बाद इकलौती बेहतरीन फिल्म अब रिलीज हुई है.
आमतौर पर मेरे पास अपनी बात कहने के लिए शब्दों की कमी नहीं होती है, लेकिन आज मेरे पास अपने भावों को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं.'
अनुपम खेर ने बताया कि स्टॉकहोम में फिल्म को देखने के लिए कई युवा भी मौजूद थे, जो फिल्म की बहुत तारीफ़ कर रहे थे.
उन्होंने कहा, 'वहां के युवा बच्चे भी फिल्म देखने के लिए आए थे और फिल्म देखने के बाद जब वे तारीफ कर रहे थे, तो मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा था. क्योंकि यह हमारे देश की फिल्म है, हमारी संस्कृति की विरासत है.
फिल्म की पूरी टीम ने कमाल का काम किया है.'
अनुपम खेर ने आगे कहा कि, 'रणबीर कपूर ने कमाल का काम किया है, एक एक्टर के तौर पर उनकी यह खूबसूरती है कि उन्होंने बहुत अच्छे से काम किया है.
उनका यह किरदार सालों तक याद किया जाएगा.
पहले अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था और रणबीर, तुमने उस सोच को तोड़ दिया.
उस रामायण के जादू को बरकरार रखते हुए तुमने कुछ ऐसा बना दिया है, जो सच में कमाल है.
यश, आपने तो कमाल कर दिया है. 3 घंटे लगातार दर्शकों को बांधकर रखना, फोकस, एनर्जी और ताकत को खोए बिना, बड़ी बात है. मुझे साई पल्लवी भी मां सीता के रोल में पसंद आईं.
सीता का रोल मुश्किल है, क्योंकि वे सिर्फ सिंपल और सुंदर ही नहीं हैं बल्कि महान नारी, एक योद्धा, त्याग करने वाली और
📡 स्रोत: ABP Live Film