मनोरंजन

'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है.

फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है, जिसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और पहले दिन रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. इसने 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.

नितेश तिवारी की 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जो कि मेकर्स के लिए पहले दिन के मुकाबले बड़ी सफलता है.

इसी के साथ ही ये ओपनिंग डे पर 2026 की बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. चलिए बताते हैं इसका फर्स्ट डे का कलेक्शन.

'रामायण' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई. हर जगह सिर्फ इसकी ही चर्चा हो रही है.

रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी और यश तक की लोग जमकर तारीफ किए.

इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

  • सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 64.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • जबकि इस पर पहले दिन 56.2% की ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: 'रामायण' का सॉन्ग 'जोड़ी-जोड़ी' 6 बार हुआ था रिजेक्ट, कुमार विश्वास बोले- 'हर बार रोए...'

'रामायण' की हिंदी समेत बाकी भाषाओं की कमाई

इसके साथ ही अगर 'रामायण' की हिंदी समेत बाकी भाषाओं की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसने हिंदी 46.45 करोड़, कन्नड़ में 7.88 करोड़, तेलुगु में 5.98 करोड़, तमिल में 2.47 करोड़ तो मलयालम में 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसे बॉक्स ऑफिस पर हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी काफी पसंद किया जा रहा है.

'रामायण' बनी बॉलीवुड की 2026 की बिगेस्ट ओपनर फिल्

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।