इतिहास

'रामायण' ने दूसरे मंडे टेस्ट में भी किया टॉप, 12वें दिन भी बंपर हुई कमाई, 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' ने दूसरे मंडे टेस्ट में भी किया टॉप, 12वें दिन भी बंपर हुई कमाई, 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

रणबीर कपूर की 'रामायण' सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट कमाए. वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इस पर नोटों की बारिश हुई.

अब ये दूसरे हफ्ते के वीकडेज में पहुंच गई है.

चलिए यहां जानते हैं कि 'रामायण' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को भारत में कितना कलेक्शन किया है?

'रामायण' ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई थी और तब से ये बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए बैठी है.

इस पौराणिक फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये भरभरकर नोट कमा रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'रामायण' ने 64.85 करोड़ से ओपनिंग की थी.

इसके बाद इसके पहले हफ्ते की कमाई 564.60 करोड़ रुपये रही. वहीं 9वें दिन इसने 48.10 करोड़ कमाए और 10वें दिन इसका कलेक्शन 72.90 करोड़ रहा. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को इसने 75 करोड़ कमाए.

वहीं अब रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को इसी कमाई में मंदी तो देखी गई है लेकिन फिर भी इसने कमाल का कलेक्शन किया है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 32 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 792.60 करोड़ रुपये हो गई है.

'रामायण' बनी दूसरे मंडे सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म

'रामायण' की कमाई में बेशक 12वें दिन गिरावट दर्ज की गई.

फिर भी इसने 32 करोड़ की बंपर कमाई के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

दरअसल ये फिल्म दूसरे मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने धुरंधर 2 के26 करोड़ के दूसरे मंडे के कलेक्शन को मात दे दी है.

लेकिन ये धुरंधर के 32.1 करोड़ के कलेक्शन को पछाड़ने से चूक गई.

ये हैं दूसरे मंडे सबसे ज़्यादा कमाई (इंडिया नेट कलेक्शन) करने वाली टॉप 10 फिल्में

धुरंधर- 32.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रामायण, रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिख रही है। यह कहानी महाकाव्य के पौराणिक कथाओं को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के साथ जोड़ती है, जिससे दर्शकों को एक अनूठा अनुभव मिलता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि पारंपरिक विषय भी आज के बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे फिल्म उद्योग में सांस्कृतिक कथाओं की नई संभावनाएँ खुलती हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: यह दर्शकों को प्रेरणा देता है, सांस्कृतिक गर्व को बढ़ाता है और भारतीय सिने

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।