मनोरंजन

'रामायण' की एडवांस बुकिंग में सुनामी, 18 लाख से ज्यादा टिकट बिके, टूटेगा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायण' की एडवांस बुकिंग में सुनामी, 18 लाख से ज्यादा टिकट बिके, टूटेगा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

नितेश तिवारी की 'रामायण' की रिलीज का दिन जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसकी एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों से हो रही है.

लगभग 10 दिनों तक, रेवेन्यू शेयरिंग (कमाई के बंटवारे) को लेकर फिल्म मेकर्स और सिनेमाघर मालिकों के बीच ठनी हुई थी जिसके कारण एडवांस बुकिंग भी रुकी हुई थी.

लेकिन वीकेंड पर यह मामला सुलझ गया, जिससे कई और स्क्रीन खुल गईं, जिनमें सिंगल स्क्रीन भी शामिल हैं.

इसके चलते भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग में भारी उछाल आया है, जबकि विदेशों से भी शानदार आंकड़े सामने आ रहे हैं.

चलिए यहां जानते हैं 'रामायण' ने प्री सेल में अब तक कितना कलेक्शन कर डाला है.

'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?

'रामायण' के लिए एडवांस बुकिंग दशहरा के दिन, यानी इसकी ग्लोबल रिलीज से पूरे 15 दिन पहले शुरू हो गई थी.

लेकिन अगले 10 दिनों तक, सिर्फ हिंदी वर्ज़न के ही ज़्यादातर शो उपलब्ध थे और वहां भी, ज़्यादातर सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों और छोटे सेंटर्स में बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी.

लेकिन शुक्रवार को, शर्तों पर सहमति बनने के बाद एग्जिबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच का गतिरोध खत्म हो गया.

तब से, पूरे भारत में हर घंटे ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में इस फिल्म के लिए प्री-सेल्स (एडवांस बुकिंग) हो रही है. फिल्म की मंगलवार सुबह 11 बजे तक की प्री सेल रिपोर्ट आ चुकी है.

सैकनिल्क के मुताबिक 'रामायण' के पहले दिन के लिए 8.14 लाख टिकटों की सेल हुई है.

जिनसे इसने अभी तक ब्लॉक सीटों के साथ 32.53 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 27.30 करोड़ की कमाई कर डाली है.

वहीं डे 2 यानी 6 नवंबर के लिए इसके 3.87 लाख टिकटों की प्री बुकिंग हो चुकी है.

इसी के साथ इसने ब्लॉक सीटों के साथ 15.32 करोड़ और ब्लॉक सीटों साथ 11.89 करोड़ की कमाई कर डाली है.

डे 3 यानी 7 नवंबर के लिए इसके 4.11 लाख टिकटों की सेल हुई है.

जिनसे इसने अभी तक ब्लॉक सीटों के साथ 16.89 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 13.26 करोड़ कमा लिए हैं.

वहीं डे 4 यानी 8 नवंबर के लिए इसके अभी तक 2.85 करोड़ टिकटों क

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।