'रामायण' में कैकई के कॉस्ट्यूम को लेकर हुई ट्रोलिंग, लारा दत्ता बोलीं- छोटी-छोटी बातों में नुक्स निकाल रहे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
'रामायण' थिएटर में लगी है. इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में एक्ट्रेस लारा दत्ता अहम रोल में हैं. लारा दत्ता ने कैकई का रोल निभाया है.
फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तो कैकई के कॉस्ट्यूम को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी. अब लारा दत्ता ने इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है.
न्यूज 18 से बातचीत में लारा दत्ता ने कहा, 'मुझे मालूम है कि हमने कुछ खास तरह के कपड़े क्यों चुने. हम जानते थे कि उन्हें किस तरह से दिखाना चाहते थे.
आप इतना बड़ा प्रोजेक्ट कर रहे हैं और कोई छोटी-छोटी बातों पर नुक्स निकाल रहा है.'
नितेश तिवारी संग हुई ये बातचीत
इसके अलावा लारा दत्ता ने कैकई के कैरेक्टर को लेकर नितेश तिवारी संग बातचीत को लेकर भी रिएक्ट किया.
उन्होंने कहा, 'नितेश सर के साथ मेरी जो शुरुआती बातचीत हुई उसमें सबसे पहले ये ही बातचीत हुई थी कि कैकेयी केकय राज्य से आई थीं, तो क्या उनकी जूलरी बाकी दो रानियों से अलग नहीं होने चाहिए?
क्या वो अपना स्त्री धन साथ लेकर नहीं आई होगी? लेकिन अगर आप इतनी बारीक डिटेल्स में जाएंगे तो आप मुसीबत का पिटारा खोल देंगे. फिर इतिहासकार और दूसरे एक्सपर्ट आकर कहेंगे कि इसे ऐसे कैसे दिखाया?
इसीलिए तीनों राज्यों मिथिला, अयोध्या और लंका के बीच कल्चर में फर्क दिखाने के लिए एक स्टैंडर्ड अपनाने का फैसला किया गया.'
ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' के बिके ओटीटी और टीवी राइट्स, 63 करोड़ में हुई डील
आगे उन्होंने कहा, 'कभी कभी आपको ऐसे विजन पर विश्वास करना पड़ता है जो आपसे और बाकी लोगों से कई बड़ा हो. हमारे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सच में इसे प्रेजेंट करने में कामयाब रहे हैं.'
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. साई पल्लवी फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं. रवि दुबे, यश, अरुण गोविल, रकुल
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर रामायण थिएटर फिल्म में कैकई के कॉस्ट्यूम पर हुई ट्रोलिंग और अभिनेत्री लारा दत्ता के जवाब के बारे में है। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, पर ट्रेलर में कैकई के परिधान पर आलोचना ने चर्चा बढ़ा दी। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि कैसे सांस्कृतिक प्रतीकों को आधुनिक फैशन से जोड़ने पर सामाजिक बहस छिड़ सकती है। लारा दत्ता का उत्तर दर्शकों को यह सिखा सकता है कि छोटे-छोटे विवरणों पर भी आलोचना हो सकती है, जिससे फ़िल्म निर्माण में संवेदनशीलता और संवाद की आवश्यकता