'रामायण' के क्लैश से डरे अंशुमन झा! आगे बढ़ाई अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज डेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने जा रही है. रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
जबकि एक्टर-डायरेक्टर अंशुमन झा की फिल्म 'लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस' इसके ठीक एक दिन बाद यानी 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि अब मेकर्स ने रामायण से क्लैश ना करने का फैसला लेते हुए अपने कदम पीछे हटा लिए हैं.
आइए जानते हैं कि अब 'लकड़बग्घा 2' कब रिलीज होगी?
रामायण से नहीं होगा 'लकड़बग्घा 2' का क्लैश
'लकड़बग्घा 2' में अभिनेता अंशुमन झा और जेन डायस अहम किरदारों में हैं. दोनों की फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार.
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के करीब 10 दिन पहले मेकर्स ने इसे रामायण के सामने उतारने से मना कर दिया. इसकी रिलीज को 2027 तक के लिए टाल दिया गया है.
मेकर्स ने नई रिलीज डेट का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन इसे अब मेकर्स साल 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
7 नवंबर को बेल्जिम में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
चाहे 6 नवंबर को फिल्म की रिलीज टाल दी गई हो, लेकिन इसके अगले दिन यानी 7 नवंबर को फिल्म का बेल्जियम के 'रेजर रील फ़्लैंडर्स फ़िल्म फेस्टिवल' में वर्ल्ड प्रीमियर होगा. ये पहले से ही तय है.
इस फिल्म फेस्टिवल में मूवी को 'ऑफिशियल सिलेक्शन' मिला है.
फिल्म को 'फ़र्स्ट रे फ़िल्म्स' द्वारा बनाया गया है.
इसके बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर प्रोड्यूसर्स ने कहा, 'बेल्जियम के 'रेज़र रील फ़्लैंडर्स' फ़ेस्टिवल में होने जा रहे फिल्म के प्रीमियर को लेकर हम काफी एक्साइटेड हैं.
हम अब फिल्म को वर्ल्डवाइड बड़े लेवल पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं.'
री-रिलीज होगा पहला पार्ट
अंशुमन झा ने ना सिर्फ फिल्म में अहम रोल निभाया है, बल्कि फिल्म को डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया.
फिल्म में उनके साथ सारा जेन डायस के अलावा सनी पैंग, डैन चुपोंग और आदिल हुसै
📡 स्रोत: ABP Live Film