'रामायण' ने रचा इतिहास, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर, आमिर खान की फिल्म का 8 साल पुराना तोड़ा रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिस बॉक्स ऑफिस तूफान का लंबे समय से इंतजार था, वह आखिरकार आ गया है और इसने हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिवाली के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं!
निर्देशक नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर (दिवाली 2026) को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.
इसने दमदार ओपनिंग के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
'रामायण' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
रणबीर कपूर की 'रामायण'को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से खूब प्यार मिला. सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ हुई है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन, 'रामायण' ने 64.85 करोड़ की कमाई के साथ अपना खाता खोला.
इसमें इस फिल्म ने हिंदी में 47.50 करोड़, कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6.00 करोड़, तमिल में 2.60 करोड़ और मलयालम में 1.50 करोड़ की कमाई की.
विदेशों में, फिल्म ने कुल 50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है जिससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 127.50 करोड़ हुआ है.
'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
64.85 करोड़ (नेट) की शानदार ओपनिंग के साथ, 'रामायण' ने त्योहारों के दौरान कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैंय इसने 8 साल से कायम 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (50.75 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' (40.35 करोड़) को टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है.
इसी के साथ ये दिवाली पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
बॉलीवुड की दिवाली की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में
रामायण- 64.85 करोड़*
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 50.75 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर: 44.97 करोड़
टाइगर 3: 44.50 करोड़
सिंघम अगेन: 43.70 करोड़
'रामायण' से वीकेंड पर तगड़े उछाल की उम्मीद
'रामायण' ने हिंदी सिनेमा के लिए दिवाली की एक ऐतिहासिक शुरुआत की है.
दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स, बेहतरीन विजुअल स्केल, और रणबीर कपूर, यश त
📡 स्रोत: ABP Live Film