'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर माहौल धीरे-धीरे लेकिन लगातार जोर पकड़ रहा है. रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म 5 नवंबर (दीवाली 2026) को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.
इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने में अब ठीक 9 दिन बचे हैं लेकिन ये एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रही है.
इस फिल्म ने रिलीज से रहले ही करोड़ों कमा लिए हैं और बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. यहां फिल्म का एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं.
रामायण ने एडवांस बुकिंग से अब तक कितना कर डाला कलेक्शन?
निर्देशक नितेश तिवारी की भव्य फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, यश राणव और साई पल्लवी माता सीता की भूमिकाओं में नजर आएंगे.
इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ है और ऐसे में इसे एडवांस बुकिंग में भी काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 27 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक रामायण के 5 हजार 578 शोज के लिए 2.42 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.
इसी के साथ इसने ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग में अब तक ब्लॉक सीटों के साथ 13.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
वहीं बिना ब्लॉक सीटों के इसकी प्री सेल की कमाई 10.54 करोड़ रुपये हुई है.
स्टेट वाइज और शहरों में कहां हो रही सबसे ज्यादा बुकिंग?
बता दें कि पहले दिन (गुरुवार, 5 नवंबर) के लिए हो रही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में सबसे आगे महाराष्ट्र चल रहा है.
यहां इसने 2.78 करोड़ (कुल कमाई का 21%) की कमाई की है.इसके बाद दिल्ली (2.62 करोड़) और कर्नाटक (2.15 करोड़) का नंबर आता है.
वहीं शहरों की बात करें तो नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे आगे है, जहां से इसने प्री सेल से 2.62 करोड़ (कुल कमाई का 20%) की कमाई कर ली है.
इसके बाद मुंबई (1.92 करोड़) और बेंगलुरु (1.75 करोड़) का नंबर आता है.
एक शो हो चुका है सोल्ड आउट
'रामायण' के पहले दिन (गुरुवार, 5 नवंबर) के कुल 5,578 शो में से 1 शो पूरी तरह बुक हो चुका है औ
📡 स्रोत: ABP Live Film