Ramayana Movie Review: पीक डिटेलिंग, शानदार एक्टिंग... 'रामायणम्' फिल्म नहीं, भारत का इमोशन है
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'रामायणम्' का फर्स्ट पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है.
इसमें रामा-सीता, लक्ष्मण और रावण के कैरेक्टर को जिस तरीके से डिफाइन किया गया है वो दर्शकों के लिए अलग एक्सपीरियंस होने वाला है.
नितेश तिवारी की 'रामायणम्' एक अच्छी फिल्म लगती है.
ऊबाऊ और बोरिंग नहीं है.
ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू जान लें.
कहानी में पीक डिटेलिंग
वैसे तो रामायण की कहानी सभी को पता है क्योंकि बचपन से हम कहानी सुनते आ रहे हैं. रामानंद सागर की रामायण के जरिए देखा भी है. तो कहानी वही है लेकिन किरदारों को दिखाने का तरीका थोड़ा नया है.
फिल्म का फर्स्ट पार्ट रावण के जीवन पर आधारित है कि कैसे दशानन लंका आया और इसे सोने की लंका में बदल दिया साथ ही कैसे तीनों लोकों का स्वामी बना था?
इसके साथ ही भगवान राम के जीवन के कुछ हिस्से की कहानी को भी दिखाया गया है तो कहानी में मेकर्स ने मिर्च मसाला नहीं लगाया बल्कि पीक डिटेलिंग के साथ काम किया है.
राम-सीता, लक्ष्मण के साथ रावण के लिए भी खूब बजी तालियां
'रामायणम्' के फर्स्ट पार्ट में जब भी राम-सीता, लक्ष्मण और रावण आते हैं तो हॉल में तालियां गूंज उठती हैं. राम की भूमिका में रणबीर कपूर ने शानदार काम किया है.
उनकी मेहनत स्क्रीन पर साफतौर से दिखाई देती है. सीता के रोल में साई पल्लवी भी खूब जंचीं. उनमें सीता की झलक चेहरे पर ही दिखती है. वहीं लक्ष्मण बनकर रवि दुबे ने दिल जीत लिया.
वो हंसी ठिठोली करते और गुस्सैल भी दिखाई देते हैं.
यश ने रावण यानी कि दशानन का रोल प्ले किया है. उन्होंने तो इस किरदार में जान ही डाल दी है. यश ने अभिनय तो कमाल का कर दिया.
साथ ही जो शरद केलकर की आवाज में उनके डायलॉग की डबिंग की गई वो उनके रोल को और भी जबरदस्त बना देती है. वो स्क्रीन पर एक अलग ही छाप छोड़ जाते हैं. फिल्म में यश का शिव तांडव भी है.
फिल्म में रकुल प्रीत और विवेक ओबेरॉय समेत अन्य कलाकार ने भी अच्छा
📡 स्रोत: ABP Live Film