मनोरंजन

'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में रणबीर कपूर राम तो साई पल्लवी सीता के रोल में हैं.

इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसने पहले दिन के लिए शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. जबकि इसकी रिलीज में अभी 13 दिनों का वक्त बाकी है.

'रामायणम' ने रिलीज से 13 दिनों पहली ही 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

इसने बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग डे प्री-सेल्स 2026 की लिस्ट में एंट्री मार ली है और चार फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म के कितने टिकट्स बिक चुके हैं और कितनी कमाई हो चुकी है.

'रामायणम' की डे-1 एडवांस बुकिंग, बिके 1.52 लाख टिकट्स

सैकनिल्क के अनुसार, खबर लिखे जाने तक रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम' के 1.52 लाख टिकट्स बिक चुके हैं, जिसके बाद इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 8.59 करोड़ हो चुका है.

जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 6.54 करोड़ (बना ब्लॉक सीट) हो चुका है. इसे 'रामायणम' के लिए शानदार शुरुआत माना जा रहा है.

क्योंकि अभी इसकी रिलीज में 13 दिनों का वक्त बाकी है तो ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट प्रिडिक्ट कर रहे हैं कि ये बॉलीवुड की हाईएस्ट प्री-सेल्स 2026 बन सकती है.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो

'रामायणम' बनी प्री-सेल्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म

वहीं, 'रामायणम' ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

ये प्री-सेल्स में पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने 'आवारापन 2' और 'धमाल 4' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

देखिए 2026 में बॉलीवुड की प्री-सेल्स में सबसे ज्यादा कमाई करने व

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।