जब रमेश तौरानी ने ठुकरा दी थी सुनील शेट्टी की फिल्म, फिर एक्टर का आया फोन तो लेनी पड़ी 2 मूवीज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने 1990 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया और उस दौर में उन्होंने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे चमकते सितारों के करियर को बूस्ट करने का काम किया था.
उस दौर में जब अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ अपने करियर के अच्छे पड़ाव पर थे तो इस दौरान सुनील शेट्टी ने भी करियर शुरू किया था, जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा था.
दरअसल, सुनील शेट्टी ने जब करियर शुरू किया था और कुछ एक फिल्में ही कर पाए थे तो उस समय प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने उनकी फिल्म लेने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उनके पास जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स हैं और वो उनकी फिल्म नहीं लेंगे.
हालांकि, बाद में उन्हें इस पर पछतावा भी हुआ था. इसके बारे में खुद रमेश तौरानी ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में कहा.
रमेश तौरानी को सुनील शेट्टी की फिल्म ना लेने का पछतावा
रमेश तौरानी ने 90s की शुरुआत में बिजनेस संभाला था और इस दौरान उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं था.
कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में प्रोड्यूसर ने इंडस्ट्री डिप्लोमेसी से जुड़ी एक अहम सीख को याद किया और सुनील शेट्टी की फिल्म को लेने से मना करने वाले किस्से का खुलासा किया और कहा, 'मैंने फिरोज नडियाडवाला से दो पिक्चर्स लीं, 'राम शास्त्र' और एक अनिल कपूर की फिल्म थी.
अनिल कपूर वाली पिक्चर बन नहीं पाई, तो हमने पैसा 'राम शास्त्र' के साथ एडजस्ट कर लिया.
यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' ने नॉर्थ अमेरिका में भी गाड़े झंडे, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
रमेश तौरानी आगे बताते हैं, 'जब मैंने दो फिल्में लीं तो उन्होंने सुनील शेट्टी और किसी और डायरेक्टर के साथ तीन नई मूवीज का एलान कर लिया.
उस वक्त, सुनील शेट्टी इंडस्ट्री में नए थे और हमारे पास सुपरस्टार्स अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ थे. उन्होंने जि
📡 स्रोत: ABP Live Film