मनोरंजन

'रणबाली' ने तोड़ा 'सीता रामम' का रिकॉर्ड, बनी रश्मिका मंदाना की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'रणबाली' ने तोड़ा 'सीता रामम' का रिकॉर्ड, बनी रश्मिका मंदाना की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'रणबाली' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. शादी के बाद कपल पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रहा है.

फैंस कपल को काफी पसंद कर रहे हैं. 'जेलर 2' की तबाही की वजह से फिल्म की कछुए की चाल से कमाई कर रही है और खास परफॉर्म नहीं कर पाई है लेकिन इसके बावजूद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका मंदाना के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

दरअसल, 'रणबाली' ने बॉक्स ऑफिस पर पोस्ट कोविड रश्मिका मंदाना की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है.

इसे दूसरे वीकेंड में वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिला, जिसके बाद इसने वर्ल्डवाइड 70 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. चलिए बताते हैं इसके कलेक्शन के बारे में.

'रणबाली' ने 10 दिनों बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?

कोईमोई के अनुसार, 'रणबाली' ने दूसरे वीकेंड 500 से ज्यादा शोज गंवा दिए.

दूसरे संडे को फिल्म ने 2.9 करोड़ का बिजनेस किया.

जबकि इस पर 36% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई और इसी के साथ ही इसने दूसरे वीकेंड में 7.8 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 50 करोड़ के पार 53 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: '100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 12.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड 74.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 'जेलर 2' की तबाही के बीच रश्मिका और विजय की फिल्म का ये कलेक्शन शानदार है.

कछुए की चाल से फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है. हालांकि, बजट के लिहाज से काफी कम है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 120-150 करोड़ रुपये है.

रश्मिका मंदाना की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर बनी (पोस्ट कोविड)

कोईमोई के अनुसार,

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।