मनोरंजन

रणबीर कपूर ने बेटी राहा को बताया अपनी जिंदगी का 'दीया', बर्थडे पर कही दिल छू लेने वाली बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
रणबीर कपूर ने बेटी राहा को बताया अपनी जिंदगी का 'दीया', बर्थडे पर कही दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो भगवान श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिलहाल रणबीर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं.

इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में असली रोशनी कौन है.

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर से पूछा गया कि उनकी जिंदगी का 'दीया' कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का नाम लिया.

साथ ही उन्होंने राहा के जन्मदिन को लेकर भी बात की और उसके लिए खास दुआएं मांगीं.

बेटी राहा को बताया अपनी जिंदगी का 'दीया'

दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए लंदन पहुंचे थे.

यहां उन्होंने फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ बीबीसी रेडियो के एक शो में हिस्सा लिया.

इस दौरान दोनों से उनकी जिंदगी के उस शख्स के बारे में पूछा गया, जो उनके लिए रोशनी की तरह है.

Promotions of #Ramayana on BBC Asian Network!!🏹💥 Ranbir Kapoor revealed that his daughter is his ultimate 'Diya' (light) of life!

Sai expressed her gratitude and appreciation for the entire crew behind 'Ramayana' from ADs to costume designers who worked tirelessly BTS! https://t.co/wER1fxXw1A

M4MOVIES (@m4moives_) November 2, 2026

इस सवाल पर रणबीर ने बिना देर किए अपनी बेटी राहा का नाम लिया.

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, मेरी बेटी ही मेरी जिंदगी का दीया है.' रणबीर इससे पहले भी कई बार पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में भी बात कर चुके हैं.

राहा के चौथे जन्मदिन को लेकर खुश

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।