मनोरंजन

रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें राम के किरदार के लिए सही बनाती हैं? BTS वीडियो आया सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें राम के किरदार के लिए सही बनाती हैं? BTS वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर 'रामायण' के मेकर्स ने एक खास BTS शेयर की है, जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में दर्शकों को रणबीर की तैयारी और ट्रांसफॉर्मेशन की खास झलक देखने को मिलती है.

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक सामने आए BTS वीडियो में बात करते हुए कहा है कि रामायण जैसे महाकाव्य से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इसी कारण से फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था.

रणबीर कपूर जो फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात की है.

रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें राम के किरदार के लिए सही बनाती हैं?

रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे फिल्म या फिर किरदार की तरह नहीं लिया है, बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरे जिम्मेदारी और न्याय के साथ निभाने की नजर से देखा है.

समाने आए झलक में रणबीर के तीनों को-स्टार्स जैसे दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल, सीता बनीं साई पल्लवी, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे लक्ष्मण को भी देखा जा सकता है.

शेयर किए गए झलक में तीनों इस बात को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए एक दम सही बनाती हैं.

वीडियो में कलाकारों के लुक्स में बदलाव से लेकर सीन्स की शूटिंग से लेकर फिल्म के लिए की जाने वाली अन्य तैयारियों की झलक देखी जा सकती है.

इस तरह से BTS के जरिए दर्शकों को महाकाव्य की मेकिंग से रूबरू होने का मौका मिला है.

BTS के जरिए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बड़े विजन की झलक भी मिलती है, यानी रामायण की दुनिया को आकर देने के लिए फिल्म मेकर ने ईस्ट और वेस्ट दोनों ही जगहों के शानदात टैलेंट्स को एक छत के नीचे लाया है, ताकि महाकाव्य की दुनिया को बड़े पैमाने पर बनाकर दिखाया जा सके.

फिल्म के ऐसे

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।