खेल

रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2026-27 में हैदराबाद टीम की कप्तानी करेंगे. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को इसका आधिकारिक एलान किया.

बता दें कि रणजी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू होंगे, हैदराबाद का पहला मैच त्रिपुरा के साथ है.

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए कप्तान और उप-कप्तान के चयन के लिए बैठक की, जिसमें मोहम्मद सिराज को कप्तान और चामा मिलिंद को उपकप्तान बनाने पर फैसला हुआ.

बता दें कि सिराज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू हैदराबाद के लिए 2015-16 रणजी ट्रॉफी सीजन में किया था. अगले सीजन (2016-17) में शानदार गेंदबाजी कर वह छा गए थे, जिससे उन्हें पहचान मिली.

उस सीजन उन्होंने 41 विकेट लिए थे, वह हैदराबाद टीम के हाईएस्ट विकेट टेकर थे. 32 वर्षीय सिराज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं.

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने उगली आग, वैभव सूर्यवंशी का हुआ कड़ा इम्तिहान; टीम इंडिया तैयार

सिराज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, ऐसे में उनकी गैर-मौजूदगी में मिलिंद कमान संभालेंगे जो उपकप्तान नियुक्त हुए हैं.

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "मोहम्मद सिराज की गैर-मौजूदगी में, चामा मिलिंद कप्तान की भूमिका निभाएंगे और संबंधित मैच/मैचों में हैदराबाद टीम की कप्तानी करेंगे.

सीनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया."

मोहम्मद सिराज ने हाल ही में साउथ जोन के लिए दलीप ट्रॉफी का फाइनल भी खेला था, जिसमें उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था.

उन्होंने दोनों पारियों में कुल 41 ओवर डाले लेकिन सिर्फ 1 विकेट ले पाए. उनकी टीम फाइनल हार गई.

उन्होंने फाइनल के बाद कहा था कि श्रीलंका दौरे से पहले मिले लंबे ब्रेक ने उनके रन-अप की लय बिगाड़ दी. उन्होंने कहा कि मेरा शरीर ल

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी 2026‑27 में हैदराबाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह निर्णय हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी द्वारा शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया। सिराज की कप्तानी से टीम को अनुभव और तेज़ गेंदबाजी में रणनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सिराज का नेतृत्व टीम के प्रदर्शन को नया आयाम देगा और प्रशंसकों में उत्साह बढ़ेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि खेल प्रेमियों को नई टीम डायनेमिक्स देखने को मिलेंग

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।