रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.
टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि राहुल सिर्फ 4 रन ही बना सके.
दोनों बल्लेबाजों का जल्दी आउट होना उनकी टीमों के लिए बड़ा झटका रहा.
मुंबई की तरफ से खेलने उतरे यशस्वी जायसवाल चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपना खाता भी नहीं खोल सके.
वो 13 गेंद खेलने के बाद आउट हो गए.
जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें तीनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था. अब रणजी ट्रॉफी में भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही.
केएल राहुल भी नहीं दिखा सके दम
कर्नाटक की तरफ से खेलने वाले केएल राहुल भी आंध्र प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए.
आंध्र के गेंदबाज कवुरी साई तेजा और केवी सासिकांत ने शुरुआती विकेट लेकर कर्नाटक की मुश्किलें बढ़ा दीं. टीम ने शुरुआती 4 विकेट गंवा दिए और बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया.
राहुल ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने अपनी एकमात्र पारी में 82 गेंदों पर बिना आउट हुए शतक लगाया था. भारत ने ये सीरीज 2-1 से जीती थी.
ऐसे में रणजी ट्रॉफी में उनका जल्दी आउट होना निराशाजनक रहा.
जायसवाल की विकेटकीपिंग को लेकर भी चर्चा
मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड के मुताबिक, जायसवाल भविष्य में मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करने के बारे में सोच सकते हैं.
लेकिन, लाड ने यह भी कहा कि उन्हें जायसवाल की योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है.
मुंबई के शुरुआती मुकाबले से पहले जायसवाल अभ्यास मैच में विकेटकीपिंग करते नजर आए थे.
न्यूजीलैंड सीरीज पर भी रहेगी नजर
राहुल, जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल उन 11 टेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के ख
📡 स्रोत: ABP Live Khel