रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी, अभिषेक पोरेल और सुदीप कुमार की कमाल बल्लेबाजी ने बंगाल को दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत दिलाई.
शमी ने पहली पारी में गेंद से कहर बरपाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर मांग उठी कि उन्हें नेशनल टीम में वापस लाया जाए.
कुछ दिनों पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे अभिषेक ने पहली पारी में 149 रन बनाए, अपना शतक लगाकर वह भावुक हो गए थे.
बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
पहली पारी में दिल्ली 240 रनों पर सिमट गई थी, बंगाल के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए थे.
शमी शानदार लय में हैं, जिनकी गेंदबाजी और प्रदर्शन देख सोशल मीडिया पर उन्हें नेशनल टीम में वापस लाने की मांग होने लगी. भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी से शमी की उम्मीदें भी जरूर जागी होंगी.
शमी की इकॉनमी देख भी पता चलेगा कि वह कितनी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने 17.3 ओवरों में 30 रन दिए, उनकी इकॉनमी 1.71 की रही. उनके आलावा आमिर गनी ने 3 विकेट चटकाए.
अभिषेक-सुदीप का शतक
बंगाल के लिए पहली पारी में सुदीप कुमार और अभिषेक पोरेल ने शतक जड़ा. सुदीप ने 135 रन बनाए, अभिषेक ने 149 रन बनाए.
अभिषेक शतक लगाने के बाद भावुक नजर आए. बंगाल ने पहली पारी में 429 रन बनाकर 189 रनों की बढ़त हासिल की.
यह भी पढ़ें- IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
बंगाल को जीत के लिए मिला था 89 का लक्ष्य
दूसरी पारी में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने 85 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन दूसरा कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पाया और इस तरह दिल्ली की दूसरी पारी 277 रनों पर सिमट गई.
दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया था, इस पारी में सर्वाधिक विकेट प्रदीप्ता (3) ने लिए। बंग
📡 स्रोत: ABP Live Khel