'रणवीर शौरी ने पूजा को मारा था, मैंने गुस्से में पसली तोड़ दी थी', राहुल भट्ट का खुलासा, बोले- अब पछतावा होता है
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एक्टर पूजा भट्ट और रणवीर शौरी रिलेशनशिप में रहे थे. उनका रिलेशनशिप काफी खबरों में रहा. दोनों का ब्रेकअफ खराब नोट पर हुआ था. पूजा ने रणवीर पर शराब के नशे में मारपीट के आरोप लगाए थे.
हालांकि, रणवीर ने इन आरोपों से इंकार किया था. बल्कि उन्होंने कहा था कि पूजा के भाई ने उन पर अटैक किया. अब पूजा के भाई राहुल भट्ट ने इसे लेकर रिएक्ट किया है.
सिद्धार्थ कनन संग पॉडकास्ट में राहुल भट्ट ने कहा, 'पूजा और रणवीर के बीच में अनबन थी. उनके बीच बहस हुई, उसके बाद रणवीर ने पूजा को मारा.
फिर मैं इस मामले में घुसा और जब मैं घुसा तो मेरा रिएक्शन बहुत गुस्से वाला था. मैंने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए. मैंने उनकी पसलियां तोड़ दी. मैंने कानून अपने हाथ में लेकर गलत किया. फिर मुझे उसकी कीमत चुकानी पड़ी.
मैं अरेस्ट हुआ.'
राहुल भट्ट को हुआ पछतावा
आगे उन्होंने कहा, 'मुझे इस चीज का पछतावा है. मुझे ओवररिएक्ट नहीं करा चाहिए था.
उस वक्त मैं कहता था कि मैं ये दोबारा करूंगा. लेकिन मुझे रणवीर के साथ ये नहीं करना चाहिए. वो डिसेंट था. इतना सब होने के बाद उन्होंने कहा जो हो गया उसे भूल जाओ. कोई भी ऐसा नहीं करता है.
लोग अक्सर ऐसी सिचुएशन का फायदा पैसे ऐठने के लिए करते हैं. पर उन्होंने ऐसा नहीं किया. बल्कि वो आए और समझौता किया. मेरे खिलाफ शिकायत वापस ली गई. तब तक मेरे ऊपर क्रिमिनल केस था, वो बहुत डिसेंट थे.
मैं इसके लिए उनकी इज्जत करता हूं. कोई भी ऐसा नहीं करता है.'
ये भी पढे़ं- <a title="अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट या करण वाही, कौन जीतेगा KKK 15 की ट्रॉफी?
जानें कब, कहां और कितने बजे देखें ग्रैंड फिनाले" href="https://www.abplive.com/entertainment/television/khatron-ke-khiladi-15-grand-finale-know-when-and-where-to-watch-rohit-shetty-show-3195792" target="_self">अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट या करण वाही, कौन जीतेगा KKK 15 की ट्रॉफी?
जानें कब, कहां और कितने बजे देखें ग्रैंड फिनाले
बता दें कि इस ब्रेकअप के बाद पूजा ने मनीष मखीजा संग शादी की थी. 2003 में उन्होंने शादी की.
वहीं
📡 स्रोत: ABP Live Film